बरेली : पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई गईं ड्रॉप

1 Min Read

फतेहगंज पूर्वी : पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से हो गई है.जहां सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने शनिवार को जिले के 2823 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निर्देशित था.जिसमें मिशन की शुरुआत10 दिसंबर से पोलियो दिवस के रूप में हो चुकी है. इसके अंतर्गत नगर फतेहगंज पूर्वी के नवीन प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर अध्यक्ष संजय पाठक ने पल्स पोलियो मिशन का फीता काटकर व बच्चो को ड्राप पिलाकर पोलियो मिशन का शुभारंभ किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शून्य से 5 साल तक के दर्जनों बच्चों को दवा पिलाई गई.वही यह मिशन 15 दिसंबर तक चलेगा जिसमें टीमें घर-घर जाकर शून्य से 5 साल के बच्चों को दवा पिलाएंगे.वही इस दौरान डॉक्टर संजीव दिवाकर एएनएम कविता पाठक,नीलम गुप्ता, आशा गुप्ता,फार्मासिस्ट बागेश त्रिपाठी,व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पवन राज मिश्रा, यशपाल सिंह रामू आदि लोग मौजूद रहे.

121
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *