मुजफ्फरपुर में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले कंपनी का हुआ पर्दाफास, सैकड़ो लोगो को बना चुका है अपना शिकार।

2 Min Read

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक एैसी कंपनी का पर्दाफास हुआ है जो भोले भाले बच्चों को नौकरी देने के नाम पर उनसे हजारो रूपये की ठगी किया करता है।
दरसल मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित डीएचसी इंडिया टेडिंग कंपनी द्वारा भोले भाले बच्चो को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उनसे हजारो रूपये का ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
ये कंपनी राज्य के विभिन्न जिलो में ऑफीस खोल कर सैकड़ो बच्चो को अपना शिकार बना चुकी है।
इस कंपनी की शिकार एक लड़की ने बताया कि उससे जुड़ने के नाम पर 20600 रूपये लिया गया और वही जब वह नौकरी की मांग करती थी तो उसके साथ मारपीट किया जाता था इतना ही नही उसे और लोगो को जोड़ने का भी दबाव दिया जाता था।
इस संस्था से जुड़ने वाले बच्चे नौकरी नही मिलने पर कुछ बोलते तो उन्हें पीटा जाता था और लड़कियों के साथ छेड़खानी भी की जा रही थी।
वही झारखंड की दुमका की रहने वाली एक युवती जो इस संस्था से जुड़ी हुई थी उसने सदर थाने में सूचना दिया और फिर उसके बाद पुलिस संज्ञान लेते हुए छापेमारी की।  पुलिस ने उक्त संस्थान से करीब 400 बच्चों को मुक्त कराया वहीं पूरे मामले में युवती ने बताया कि उससे 200600 रूपये की ठगि की गई है साथ ही उसके साथ मारपीट और छेड़खानी भी की गई।

114
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *