मुजफ्फरपुर के सकरा में बेखौफ चोरो ने 10 लाख के गहने और 5 लाख रूपये कैश किया गायब

2 Min Read

मुजफ्फरपुर में ठंड बढ़ने के साथ ही एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोर के द्वारा लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाने लगा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गांव के कृष्ण मोहन चौधरी के घर की है। जहाँ कल देर शाम कृष्ण मोहन चौधरी महज एक घंटे के लिए घर से अपने भाई के यहां भोज खाने के लिए निकले थे।
इसी बीच चोरों ने उनके घर से 10 लाख रुपए मूल्य के ज्वेलरी और 5 लाख रुपए कैश की चोरी कर ली और फरार हो गए। वही जब सब लोग भोज खाकर वापस घर लौटे तो सभी के होश उड़ गए। इस चोरी की घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही इस घटना के बाद उक्त स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पूरे मामले की सूचना सकरा थाने की पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूरे मामले को लेकर बातचीत के दौरान सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के पिलखी गांव में कृष्ण मोहन चौधरी के घर चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

143
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *