स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- जितेन्द्र रघुवंशी

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

हरिद्वार :  उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी अपने सहयोगियों संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलौत तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द्र सुयाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मिले। आज स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। रघुवंशी ने  मा. मुख्यमंत्री महोदय को पुनः उनकी घोषणा “हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाएंगे”, की ओर ध्यान दिलाया और असम की तरह प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाने, आवासहीन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भूखण्ड उपलब्ध कराने, दोहरी पेंशन योजना के कारण परेशान हो रहे परिवारों का समाधान करने, यदि पेंशन शब्द से यह परेशानी हो रही है तो सम्मान पेंशन का नाम बदलकर सम्मान निधि करने, सम्मान निधि में वृद्धि करने, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में पंजाब सरकार की भांति पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन तथा पुत्रवधु को भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने, सचिव स्तर की बैठक निर्धारित समयावधि में आयोजित करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करने, शहीद जगदीश वत्स सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी क्षेत्रवार पाठ्यक्रम में शामिल करने, शहीद जगदीश वत्स की जयन्ती, पुण्यतिथि प्रदेश स्तर पर आयोजित करने, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बेरोजगार युवक युवतियों की सरकारी नौकरी में अनुकम्पा नियुक्ति देने, स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद में नियमानुसार उपाध्यक्षों की नियुक्ति करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करके अधिकार पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने तत्काल ही अधिकार पत्र में दिए गए बिन्दुओं पर अधिकारियों को समुचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *