कृषि मंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता जी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किए

Live News 24x7
1 Min Read
  • कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की एवं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
गया जी। भाजपा गया जिला के  पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार के पिता स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन दो सितंबर को हो गया था। वे बिहार सरकार के सेवानिवृत्त पदाधिकारी थे। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा  उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की एवं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
कहा कि इस दुःख की इस कठिन घड़ी में परिवारजनों को ढांढस बंधाया तथा उनके दुःख में सहभागी बने हैं। भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
35
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *