“सशक्त बेटी, सुरक्षित बेटी—फिटनेस के साथ आत्मविश्वास की उड़ान”

Live News 24x7
1 Min Read
गया। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज द्वारा ग्यान भारती वर्ल्ड स्कूल, गया जी में फिट गर्ल कम्पेन के अंतर्गत कक्षा VIII की छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस  कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत, आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर बनाना था। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष  मधु प्रिया एवं एडीटर  साजीया हबीब  उपस्थित रहीं।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के पीटी टीचर ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में सजग, साहसी और आत्मविश्वास से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं ने योग एवं श्वास अभ्यास किए, जिससे एकाग्रता, तनाव नियंत्रण और मानसिक संतुलन विकसित हो सके।अध्यक्ष  मधु प्रिया एवं सचिव  स्नेहा शाही ने कहा, “हमारा उद्देश्य बेटियों को केवल शारीरिक रूप से फिट बनाना नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति का साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।” क्लब की यह पहल छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वयं पर विश्वास रखने और निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली रही।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *