राज्यपाल ने जवानों को खुद खिलाई मिठाई, मोतिहारी में टूटा वर्षों पुराना प्रोटोकॉल

Live News 24x7
1 Min Read

मोतिहारी। कभी-कभी कुछ ऐसे दृश्य सामने आते हैं, जो लोगों को अचंभित करने के साथ दिल भी जीत लेते हैं। बापू की कर्मभूमि मोतिहारी में बुधवार को ऐसा ही भावुक और यादगार दृश्य देखने को मिला।

बापूधाम महोत्सव के दूसरे दिन बापू प्रेक्षागृह में आयोजित ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ सम्मेलन में बिहार के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राज्यपाल ने जवानों के प्रति आत्मीयता दिखाते हुए स्वयं उन्हें मिठाई खिलाई।

राज्यपाल के इस सहज और आत्मीय व्यवहार ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जवानों के प्रति सम्मान और अपनत्व का यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह में राज्यपाल ने सैनिकों के योगदान को नमन किया। मोतिहारी में घटा यह दृश्य कार्यक्रम की यादगार तस्वीरों में शामिल हो गया।

36
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *