गया। विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है ।इस बैठक का संचालन शहर के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी सह विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी उर्फ ‘एपी’ ने किया है इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में तकनीकी शिक्षा का दायरा बढ़ाना और छात्रों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था ! बैठक के दौरान कॉलेज में विभिन्न ट्रेडों की सीटों में विस्तार करने और उनकी मान्यता प्राप्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 20 सीटें, डीजल ट्रेड में 20 सीटें, फिटर ट्रेड में 20 सीटें और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में 20 सीटों (1 यूनिट) को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा, आगामी फरवरी माह में फतेहपुर के कांति गांव में नए कॉलेज के संचालन और उसकी मान्यता को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार विमर्श किए हैं ।प्रशासनिक स्तर पर आगे की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि विशाल प्राइवेट आईटीआई की एक विशेष टीम आगामी मंगलवार को सरकारी आईटीआई के नोडल अधिकारी से इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा करेगी और आगे की कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरा करेगी। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से युवा समाजसेवी सह गया के प्रसिद्ध व्यवसायी और मानपुर के जनकपुर पुलिस कॉलोनी निवासी स्वर्गीय बादल सिन्हा के पुत्र आकाश प्रियदर्शी उर्फ ‘एपी’, अतरी विधानसभा अंतर्गत जरी पंचायत की पैक्स अध्यक्ष संगीता देवी के पुत्र विशाल यादव, कॉलेज के प्रिंसिपल नागेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार और मैनेजमेंट स्टाफ राजन सिन्हा शामिल थे । इस बैठक और पूरी कार्ययोजना की आधिकारिक जानकारी कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेशन हेड सह लाइब्रेरियन इंचार्ज अलका कुमारी द्वारा दी गई है!
39