मोतिहारी। डुमरियाघाट व केसरिया थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Live News 24x7
1 Min Read

मोतिहारी। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को डुमरियाघाट एवं केसरिया थाना का औचक भ्रमण कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान हत्या, लूट-डकैती, एनडीपीएस, अनुसूचित जाति-जनजाति, मद्यनिषेध समेत गंभीर मामलों की गहन समीक्षा की गई।

एसपी ने थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं से लंबित कांडों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *