जीबीएम कॉलेज में सावन महोत्सव के तहत मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Live News 24x7
3 Min Read
  • काजल को मिस सावन, श्रुति वर्मा एवं अंजुम परवीन को मिस हरियाली, एवं अनीषा एवं सिमरन को मिस प्रकृति की मिली उपाधि
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कला परिषद एवं गृहविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “सावन महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का संयोजन तथा समन्वयन कला परिषद की संयोजक डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं गृहविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ नगमा शादाब एवं डॉ अमृता कुमारी घोष ने किया है। सावन महोत्सव के अंतर्गत मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों की छात्राओं ने काफी हर्षोल्लास के साथ बढ़चढ़कर भाग लिया है।
छात्रा अंजुम, संजना, नाज़िश, मंतशा, सानिया, सिमरन, आयुषी, ब्यूटी, श्रुति, आशु, अनीषा, सृष्टि, दिव्यांशी, काजल, खुशी, आरोही, सिमरा, रौशनी, रहमत, लक्ष्मी, अंजली ने कॉलेज की शिक्षिका डॉ शबाना परवीन हुसैन, प्रीति शेखर, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ प्रमिला कुमारी , डॉ नगमा शादाब, डॉ विजेता लाल, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ फातिमा, डॉ सीमा कुमारी, डॉ प्रियंका पांडे,  डॉ दीपिका एवं छात्रा अफशाना, कशिश, सबरीन, नाज़ परवीन एवं अन्य छात्राओं के हाथों में मेंहदी लगायी है। इस दरम्यान सावित्री महाजन सभागार रक्षाबंधन एवं सावन के गीतों से व प्रतिभागियों की चहल-पहल से गुंजित रहा है। सभी छात्राओं में बहुत ही उत्साह था।
इस निर्णायक मंडल के सदस्यों में प्रो अफ्शां सुरैया, डॉ शगुफ्ता अंसारी एवं डॉ जया चौधरी ने भूमिका निभाई है। प्रतियोगिता में काजल कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं, जिन्हें मिस सावन का सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने प्रीति शेखर को मेंहदी लगायी थी। द्वितीय स्थान पर श्रुति वर्मा और अंजुम परवीन रहीं, जिन्हें मिस हरियाली का खिताब दिया गया है। उन्होंने क्रमशः कशिश सिंह एवं डॉ नुद्रतुन निसां को मेंहदी लगायी थी। तृतीय स्थान पर अनीषा कुमारी एवं सिमरन रहीं जिन्हें मिस प्रकृति का विरुद दिया गया है। उन्होंने क्रमशः डॉ रश्मि प्रियदर्शनी एवं डॉ प्रमिला कुमारी को मेंहदी लगायी थी। सृष्टि, लक्ष्मी, मंतशा, सानिया एवं नाज़िश को सांत्वना पुरस्कार मिला, जिन्होंने क्रमशः डॉ नगमा शादाब, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ विजेता लाल, डॉ फातिमा एवं कशिश परवीन को मेंहदी लगायी थी। कार्यक्रम में संचिता, साधना प्रिया, गीतांजलि, शिवानी, तनु, सौम्या, आदि की सक्रिय सहभागिता रही है। पीआरओ डॉ रश्मि ने बताया कि छात्राओं में सांस्कृतिक कलाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कॉलेज द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष होता आया है। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को कला परिषद एवं गृहविज्ञान विभाग की ओर से प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *