जीबीएम कॉलेज में प्रधानमंत्री के “खेलो इंडिया संवाद” का एनएसएस वॉलेंटियर्स सहित सभी छात्राओं ने उठाया लाभ

Live News 24x7
2 Min Read
जीबीएम कॉलेज में प्रधानमंत्री के “खेलो इंडिया संवाद” का एनएसएस वॉलेंटियर्स सहित सभी छात्राओं ने उठाया लाभगया जी। जीबीएम कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “खेलो इंडिया संवाद” का एनएसएस वॉलेंटियरों, कैडेटों एवं छात्राओं ने बढ़चढ़कर लाभ उठाया है। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की देखरेख में कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से प्रधानमंत्री के संवाद के सीधे प्रसारण की व्यवस्था सावित्री महाजन सभागार में की गयी थी। संवाद सत्र में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों के साथ सौ-डेढ़ सौ छात्राओं की उपस्थिति रही है। डॉ रश्मि ने बताया कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ खेलो इंडिया संवाद को संबोधित किया है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत ‘मेरा युवा भारत’ (माई भारत) द्वारा आयोजित किया गया था। कॉलेज के एनएसएस वॉलेंटियर्स ने भी प्रधानमंत्री मंत्री के संबोधन को ध्यान से सुना और खेलकूद तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते रहने का संकल्प लिया है। छात्राओं को प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया नारा “जो खेलेगा, वो खिलेगा” अत्यंत प्रेरक लगा है। ज्ञातव्य है कि भारत में हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री का ‘खेलो इंडिया संवाद’ राष्ट्रीय खेल दिवस को ही समर्पित रहा।
50
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *