मादक पदार्थों के अवैध व्यापार,भंडारण, परिवहन एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित होगी छापामारी और पकड़े गये लोगों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई – जिलाधिकारी

Live News 24x7
5 Min Read
 Live News 24×7  ke के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता
Motihari. मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, भंडारण, परिवहन एवं इसके सेवन के करने  वालों  के विरुद्ध नियमित छापामारी करने और पकड़े गये लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने  का आदेश जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने  जारी करते  हुए  अधिकारियों  को  सख्त  निर्देश  दिया  है.  आज  श्री  सौरभ  ने  अपनी  अध्यक्षता में  (NCORD) नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक में  कही.
उन्होंने आज समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में हुई बैठक में कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण एवं परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई की जाए एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण  स्वर्ण प्रभात भी उपस्थित थे।
 विगत एक माह में जिला पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विषय में बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कल 29 कांड दर्ज किए गए हैं जिनमें कुल 35 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 293 किलोग्राम गांजा, 01 किलोग्राम चरस, 4.1 किलोग्राम अफीम, 8.03ग्राम स्मैक, 14 मोबाइल, 05 मोटरसाइकिल,02 चार पहिया वा, 10 चक्का ट्रक 01,49147 रु कैश तथा 174000 नेपाली रुपया जप्त किए गए हैं।
जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल तथा ढाका के क्षेत्र में पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (ssb) के पदाधिकारियो के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापामारी अभियान  नियमित संचालित किया जाए। नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्र खासकर आदापुर और घोड़ासहन  नारकोटिक्स के मामले में बहुत ही संवेदनशील है, वहां लगातार नजर रखें।
बैठक में समादेष्टा 71वीं बटालियन, 20वीं बटालियन एवं 47वीं बटालियन, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, औषधि नियंत्रक, अधीक्षक मद्य निषेध, डीपीओ आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मोतिहारी उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित कमांडेंट 47 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के द्वारा बताया गया कि पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले एक माह में गांजा, स्मैक चरस पकड़ा गया है। इस बीच  तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने एवं अंतर जिला समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है।
कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल पिपरा कोठी के द्वारा बताया गया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से नार्कोटिक्स और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के विरुद्ध  लोगों की गिरफ्तारी की गई है और ड्रग्स दुकानों पर भी लगातार छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया है अगस्त माह में 122 लीटर शराब तथा 9 केजी गांजा जप्त किया गया है।
71 वीं एसएसबी के कमांडेंट द्वारा बताया गया कि अगस्त माह में 3.93 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल,88000 नगद दो मोबाइल,188 किलो गांजा और एक ट्रक जप्त किया गया है।
    सहायक आयुक्त मध निषेध के द्वारा बताया गया कि विगत एक माह में कुल 4360 छापेमारी की गई है जिसमे 752 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, इसमें 760 पीने वाले शामिल हैं। कुल 92 लोगों को जेल भेजा गया है। 18670 लीटर देसी शराब और 1995 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। 2.31 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया गया है। इस दौरान 35 वाहन भी जप्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सदर अस्पताल में आठ लोगों को भर्ती कराया गया है।
 जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सीमा सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तस्करी विरुद्ध अभियान चलाए। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बॉर्डर एरिया में खाद के दुकानों के स्टॉक वेरिफिकेशन नियमित रूप से किया जाए। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नया लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है।
   जिलाधिकारी ने कहा कि निरोधात्मक कार्य में लगे हुए पदाधिकारी स्थानीय थाना को सूचना निश्चित रूप से दें और एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर  कार्य करें। अनुमंडल स्तर पर  पुलिस प्रशासन,एसएसबी,ड्रग्स कंट्रोल से जुड़े पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाएं और कार्रवाई करें।
22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *