नगर निगम मोतिहारी की मासिक साधारण बैठक में सफाई, जल-निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं मुख्य नाला निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

Live News 24x7
7 Min Read

मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी की महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभा भवन में मासिक साधारण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त आशीष कुमार, उपमहापौर सहित निगम के माननीय वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, जल-निकासी, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट एवं मुख्य नाला निर्माण सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश एवं निर्णय लिए गए।

सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

नगर निगम के विभिन्न वार्डों में समय पर आवश्यक साधन एवं संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहे सफाई कार्य की समीक्षा की गई। आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त साधन एवं संसाधन समय पर उपलब्ध कराने तथा संबंधित क्षेत्रों में सफाई एवं जल-निकासी व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, कुछ वार्डों में वार्ड जमादारों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा सफाई कार्य की समुचित निगरानी नहीं किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। संबंधित वार्ड जमादारों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने एवं सफाई कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट की समीक्षा

शहर में लंबित स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की गई। एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए मैनपावर तथा एग्रीमेंट के अनुसार निर्धारित मैनपावर की संख्या की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निर्धारित संख्या में मैनपावर उपलब्ध नहीं कराने अथवा मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति से सदन को अवगत कराने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त, नगर निगम क्षेत्र के उत्क्रमित क्षेत्रों सहित अन्य चिह्नित स्थलों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन की योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। योजना का एस्टीमेट तैयार किया गया है अथवा नहीं तथा अब तक कार्य पूर्ण नहीं होने के कारणों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य नालों की सफाई की नियमित निगरानी

मुख्य नालों की सफाई के संबंध में संबंधित एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने तथा एजेंसी द्वारा सफाई किए जा रहे मुख्य नालों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। शहर में मुख्य नालों की सफाई कार्य में लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमित निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाली एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सात मुख्य नाला निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता

नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर, छतौनी, बंजरिया, बरियारपुर सहित अन्य क्षेत्रों में मुख्य नाला उपलब्ध नहीं होने के कारण उत्पन्न जल-निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

उपलब्ध राशि एवं सर्वेक्षण सूची के आधार पर अधिक आबादी वाले ऐसे क्षेत्रों, जहाँ मुख्य नाला उपलब्ध नहीं है तथा जल-निकासी की आवश्यकता अधिक है, को प्राथमिकता देते हुए कुल 15 मुख्य नाला निर्माण योजनाओं में से प्रथम चरण में 08 योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्णय लिया गया है।

1. रैक प्वाइंट रोड में पेट्रोल पंप से बंजरिया रेलवे गुमटी होते हुए लक्ष्मण चौक मुख्य सड़क तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।

2. सिंघिया गुमटी से बंजरिया पोखरा होते हुए जानपुल चौक तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।

3. गोल्डी प्रेस रोड में NH-28 से सफी लॉज होते हुए मठिया जिरात मुख्य सड़क तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।

4. अमर छतौनी में बिचारी राय के घर से अमृत मिडिल स्कूल होते हुए बंगाली कॉलोनी मुख्य सड़क तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।

5. रघुनाथपुर माँ भवानी चौक से पाण्डेय चौक होते हुए विनय सिंह के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।

6. रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी रोड में पीपल चौक से बोधिमाता मंदिर होते हुए धनौती नदी की ओर आरसीसी नाला निर्माण कार्य।

7. मिशन चौक से अमर छतौनी होते हुए कमेटी चौक तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।

8. नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पांडेय चौक से भलूआ धनौती नदी की ओर,  आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य।

उक्त योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में इन योजनाओं को प्राथमिकता देने का उद्देश्य अधिक आबादी वाले एवं जल-निकासी की गंभीर समस्या वाले क्षेत्रों में मुख्य नाला उपलब्ध कराकर जलजमाव की समस्या का समाधान करना है।

नगर निगम के विभिन्न वार्डों के जलजमाव प्रभावित मोहल्लों एवं छोटी-छोटी गलियों में जल-निकासी की समस्या के समाधान हेतु सड़क एवं नाला निर्माण से संबंधित कुल 27 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

इन योजनाओं के माध्यम से जलजमाव वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सड़क एवं नाला निर्माण कराया जाएगा, जिससे जल-निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ स्थानीय नागरिकों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सकेगी।

बैठक में PHED द्वारा नल-जल योजना से संबंधित कार्यों एवं उससे जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में सहमति प्रदान की गई कि नल-जल से संबंधित आवश्यक कार्यों एवं समस्याओं का समाधान नगर निगम द्वारा कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।

बैठक में लिए गए इन निर्णयों का मुख्य उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में सफाई, जल-निकासी एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा जलजमाव की समस्या से नागरिकों को स्थायी राहत प्रदान करना है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं में सुधार होने तथा जल-निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ होने की उम्मीद.

14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *