बबलू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित एनएच-727 के लालसरैया चौक पर रविवार सुबह ट्रक, पिकअप और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद ट्रक पिकअप हुआ फरार घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल चालक को कार से बाहर निकाल
घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी एसआई प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल कार चालक को तत्काल इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेजा। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त तथा शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार घायल कार चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी आशुतोष कुमार, पिता अशोक प्रसाद, के रूप में हुई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-727 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक, पिकअप और कार की आपसी टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
329