71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹88,000 की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी। प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट, 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी के निर्देशन में सीमा चौकी महुअवा को वाहिनी की आसूचना प्राप्त हुई कि मोतिहारी से जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) लेकर उसे तस्करी के उद्देश्य से ले जाने वाला है। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा तत्काल लखौरा थाना, पूर्वी चंपारण के साथ सूचना साझा की गई। इसके बाद उपनिरीक्षक रिषभ सिंह रावत के नेतृत्व में 03 अन्य कार्मिकों तथा बिहार पुलिस के 01 अधिकारी  एवं 02 अन्य कार्मिकों को शामिल करते हुए एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया।
संयुक्त अभियान दल द्वारा मोतिहारी–लखौरा मार्ग पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी के लिए प्रभावी नाका लगाया गया। दल द्वारा तत्परता से मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत दिया गया, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को रोककर आवश्यक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना परिचय दिया I
1. शेख नूर आलम, पिता–शेख मुलाजिम, उम्र–38 वर्ष, ग्राम–बसवरिया, थाना–चिरैया, जिला–पूर्वी चंपारण, बिहार।
2. मो. इस्तकार, पिता–मो. शफीक मियां, उम्र–35 वर्ष, ग्राम–महुआवा, थाना–चिरैया, जिला–पूर्वी चंपारण, बिहार।
इसके उपरांत घटना की सूचना श्री सुनील कुमार, अंचल अधिकारी (CO), सदर, मोतिहारी को दी गई। उनकी उपस्थिति में दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान शेख नूर आलम के कब्जे से ₹88,000/- (अट्ठासी हजार रुपये मात्र) मूल्य की संदिग्ध जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई। बरामद मुद्रा में ₹500 मूल्यवर्ग के कुल 176 नोट शामिल थे।
पार्टी कमांडर एवं संयुक्त अभियान दल द्वारा बरामद नोटों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान नोटों की मुद्रण गुणवत्ता फीकी प्रतीत होने तथा कई नोटों पर समान क्रम संख्या अंकित होने जैसी संदिग्ध विसंगतियां पाई गईं। इन प्रारंभिक जांचों के आधार पर उक्त मुद्रा के FICN (Fake Indian Currency Notes) होने का प्रथम दृष्टया संदेह उत्पन्न हुआ। नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए बरामद संदिग्ध मुद्रा को लगभग 2305 बजे जब्त किया गया। जब्त की गई मुद्रा एवं दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु लखौरा थाना, पूर्वी चंपारण को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। बरामद नोटों की वास्तविक प्रकृति एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि संबंधित जांच एवं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आसूचना आधारित संयुक्त अभियान, प्रभावी नाका व्यवस्था तथा SSB एवं बिहार पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्र की सुरक्षा, अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।
27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *