जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया 520 आसन् वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी।     जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के साथ तुरकौलिया में बन रहे 520 आसान वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय+2 उच्च विद्यालय के फोन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
    कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मोतिहारी के द्वारा बताया गया कि इस कार्य के लिए विभाग द्वारा 46.35 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त है। यह कार्य भवन निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। एकरारनामा के अनुसार इस कार्य को 16.10.2023 को प्रारंभ कराया गया था।
         कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत एक अद्द प्रशासनिक भवन, दो अद्द बालिका छात्रावास, विद्यालय भवन, एक अद्द टीचिंग स्टॉफ क्वार्टर, एक अद्द नॉन टीचिंग स्टॉफ क्वार्टर एवं परिसर विकाश का निर्माण प्रस्तावित है जिसकी भौतिक प्रगति निम्नवत हैः-
(1) प्रशासनिक भवन में विद्युत, पुट्टी, टाईल्स, वाटर प्रूफिंग एवं PHE का कार्य प्रगति पर है।
(2) बालिका छात्रावास संख्या 01 एवं 02 के बाहरी भाग का प्लास्टर, विद्युत, पुट्टी, टाईल्स एवं PHE का कार्य प्रगति पर है।
(3) विद्यालय भवन में विद्युत, पुट्टी, टाईल्स एवं PHE का कार्य प्रगति पर है।
(4) टीचिंग स्टॉफ क्वार्टर के बाहरी भाग में प्लास्टर एवं पुट्टी का कार्य एवं टाईल्स का कार्य प्रगति पर है।
(5) नॉन टीचिंग स्टॉफ क्वार्टर में प्लास्टर एवं ईट जोड़ाई का कार्य प्रगति पर है। (6) चाहरदिवारी का संरचना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इस योजना को 2026 के मार्च माह तक संभवतः पूर्ण कर लिया जायेगा।
    जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के क्रम में ही तुरकौलिया में 100 आसन् वाले राजकीय कल्याण छात्रावास के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया
यह कार्य भी भवन निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिए 4.90 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त है। कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि इस कार्य का प्रारंभ  12.03.2024 को किया गया।
        इस योजना के अन्तर्गत एक अदद 100 आसन् वाले बालक छात्रावास का निर्माण एवं परिसर का विकास किया जाना था जिसमें भवन के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, एवं चाहरदिवारी के प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। बालक छात्रावास के भवन का फिनिशिंग एवं फर्निचर का कार्य शेष रह गया है जो आने वाले 15 दिनों में संभवतः पूर्ण करा लिया जायेगा।
     निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर भी मौजूद थे।
27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *