गरीबों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ तथा मनरेगा की पुन:बहाली  के लिए 6 जनवरी को भाजपा माले देगी महाधरना ।

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक  वर्मा 
छौडादानो : मनरेगा की पुनर्बहाली, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर  रोक की मांग को लेकर गड़हल गांव में मुनीराम के अध्यक्षता एवं रुपलाल शर्मा के संचालन में जन संवाद आयोजित ।संवाद मे सभी लोगो ने बुलडोजर संस्कृति का जमकर विरोध किया।6 जनवरी को अंचल कार्यालय पर भाकपा-माले लिबरेशन एवं खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले धरना प्रदर्शन का निर्णय  लिया गया।
भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव  ने कहा – देश और बिहार प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री के मन से नहीं चलेगा संविधान से चलेगा! भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार बिहार के विभिन्न जिलों में इस ठंडी के मौसम में गरीबों का उजाड़ो अभियान चला रही है! हम सभी लोग एकजुट होकर गांव-गांव में गरीब जनता को बसाओ अभियान चलाएंगे! इसके साथ-साथ मनरेगा की पुनर्बहाली  के लिए, आजादी की लड़ाई की शुरुआत की धरती चंपारण से संघर्ष तेज करेंगे!
जन संवाद  में रामभरोस पासवान, राजकुमार शर्मा, अतिउल्लाह मियां, अकबर मियां, राम आशीष यादव, जीत लाल सहनी, रामाधार शाह, सरपंच मनोज कुमार सिंह, शिव पासवान, सिकंदर प्रसाद,   अमरेश कुमार शामिल थे
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *