गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएँ – जिला पदाधिकारी

Live News 24x7
3 Min Read
  • डीएम की अध्यक्षता में जिला गुणवत्ता यकीन समिति का हुआ बैठक
  • परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले सेवाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें
  • एनक्वास, लक्ष्य एवं कायाकल्प प्रमाणीकरण पर दिया जाए ध्यान
मोतिहारी : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिलास्तरीय जिला गुणवत्ता समिति का बैठक जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में आयोजित की गईं। जिसमें जिले मे दिए जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं परिवार नियोजन, एनक्वास, लक्ष्य एवं कायाकल्प पर जिला पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा किया गया। इस दौरान बैठक मे परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित दिए जाने वाले सुविधायें महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी एवं इन्जेक्शन अंतरा के गुणवत्ता में बेहतर सुधार कैसे हो एंव स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले लाभार्थी को सम्मानजनक व्यवस्था देते हुए कैसे सेवा प्रदान किया जाए इसपर जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी उपस्थित जिला गुणवत्ता यकीन समिति के सदस्यों से चर्चा किये| जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया की सप्ताह में कम से कम दो दिन परिवार नियोजन की सेवा फिक्स दिवस के रूप आयोजित किया जाए साथ हीं शल्य कक्ष को सुदृढ़ किया जाए।
जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा चर्चा किया गया की जिले अंतर्गत कार्यरत क्लिनिकल आउटरीच टीम को रिन्यूअल करने की आवश्यकता है साथ हीं नए संस्थान को भी सुदृढ़करण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की पिपराकोठी एवं फेनहरा के नए भवन में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की सेवा शुरू किया जाये। जिला प्रतिनिधि पी.एस.आई. इंडिया के द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया की जिला अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल में प्रत्येक दिन महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की सेवा प्रदान किया जाये साथ जिला अस्पताल के परिवार नियोजन शल्य कक्ष के नजदीक पैथोलॉगिकल जांच एवं वॉर्ड की व्यवस्था शुरू किया जाये।साथ हीं यह भी चर्चा किया गया की सभी स्वास्थ्य संस्थान के शल्य कक्ष को सुदृढ़ किया जाये| सभी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रमाणीकरण पर चर्चा किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की जिले अंतर्गत सभी एचडब्लूसी, एपीएचसी, पीएचसी, अनुमंडलीय  एंव जिला अस्पताल को एनक्वास प्रमाणीकरण के लिए तैयार किया जाये इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं करें।
सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया की अभी जिले अंतर्गत 34 चयनित एचडब्लूसी में 10 एचडब्लूसी को राज्य स्तर से एनकवास प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है अन्य सभी पर कार्य चल रहा है जल्द हीं उन सभी को भी एनकवास प्रमाणीकरण प्राप्त हो जाएगा।
मौके पर सिविल सर्जन, एसीएमओ, डीआईओ, उपाधीक्षक, डॉ वंदना शर्मा, डॉ मुकेश कुमार, जिला लेखा प्रबंधक, अनुश्रवण पदाधिकारी, डीपीसी, डीसीएम, जिला प्रतिनिधि पीएसआई इंडिया, पिरामल स्वास्थ्य, सी3 एवं भव्या उपस्थित थे।
143
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *