अशोक वर्मा
आदापुर : अंचल के बेलहिया बाजार पर शहीद विष्णुदेव प्रसाद यादव की याद में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने-दूसरा शहादत दिवस मनाया!
जिला सचिव प्रभुदेव यादव के अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में मजदूर- किसान नौजवान शामिल हुए! महिलाएं भी अपनी साझेदारी निभाई!
शहादत दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह विधायक सिकटा पश्चिम चंपारण ने कहा-हम सभी लोग शहीद विष्णुदेव प्रसाद यादव के रास्ते पर चलेंगे! उन्होंने देश और समाज के लिए सोचने का रास्ता अपनाया! देश और राज्य में जो सरकारे चल रही है वह आम जनता के खिलाफ है! कुछ मुट्ठी भर लोग हैं उनके लिए कंपनीयों, माफिया और सामंती ताकतों के लिए सरकारें चल रही है! जो सरकारें चल रही है वह आम जनता के खिलाफ है! हम सभी साथी एवं बदलाव की आकांक्षा रखने वाले लोग एकजुट होकर आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को धूल चटाएंगे, देश के संविधान- लोकतंत्र और बिहार को बचाएंगे! बिहार से देश को नया संदेश देंगे! यही शहीद कामरेड विष्णुदेव प्रसाद यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी
शहादत दिवस के अवसर पर जनसभा को संबोधित करने वालों में जिला सचिव प्रभुदेव यादव, जिला कमेटी सदस्य जीतलाल सहनी, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, उपेंद्र सहनी, मोहम्मद इजराफिल, किसान महासभा के जिला संयोजक शंभू लाल राय, अधिवक्ता राघव साह मोतिहारी नगर सचिव शबनम खातून! पश्चिम चंपारण के बैरिया अंचल के मुखिया संघ के अध्यक्ष नवीन मुखिया, किसान महासभा के जिला सचिव सुनील कुमार राव और दिनेश्वर सिंह ने संबोधित किया! स्थानीय साथी रामाधार यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना कुमार ने अच्छी भूमिका निभाई!
सर्वप्रथम शिवपूजन पासवान ने झंडोत्तोलन किया और वहीं पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीद विष्णुदेव यादव के प्रति 1 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी !
शहादत दिवस और जनसभा में शहीद कामरेड विष्णुदेव यादव , छोटे भाई इंद्रदेव यादव, राजदेव यादव, उनकी मां, पत्नी , उनके लड़के हर्षवर्धन कुमार व परिवार के सभी सदस्य शामिल हुये।
285
