बिहार एमटीबी टीम में जिले के चार खिलाड़ी हुए शामिल

Live News 24x7
2 Min Read
  अरविंद कुमार श्रीवास्तव
मोतिहारी
-साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा हरियाणा के पंचकुला में आयोजित होगी चार दिवसीय (28-31 मार्च) 21वी नेशनल माउंटेन बाइक चैंपियनशिप, 19 खिलाड़ियों वाली बिहार टीम हरियाणा के लिए पटना से हुए रवाना
-जिले के चार खिलाड़ियों में दो-दो बालक व बालिका, सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में होगी नेशनल चैंपियनशिप
: साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा हरियाणा के पंचकुला में आयोजित होने वाली 21वी नेशनल माउंटेन बाइक चैंपियनशिप (सीनियर, जूनियर, सब जूनियर) के लिए घोषित बिहार टीम में जिले के चार खिलाड़ियों को जगह मिली हैl इन खिलाड़ियों में सीनियर वर्ग में बेबी कुमारी व राजन कुमार (दोनों मोतिहारी), जूनियर वर्ग में अंजली कुमारी (तुरकौलिया) व एस पी लाल कुमार (हरदिया, तुरकौलिया) हैl हरियाणा में नेशनल चैंपियनशिप चार दिवसीय (28-31 मार्च) होगीl जानकारी देते हुए जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 19 खिलाड़ियों वाली बिहार टीम मंगलवार की रात्रि पटना से हरियाणा के लिए ट्रेन से रवाना हो गईl बताया कि नेशनल के लिए जिले के चयनित खिलाड़ी स्टेट एमटीबी चैंपियनशिप में मेडल जीते थेl बिहार टीम में जिले के चार खिलाड़ियों के चयन होने पर जिला संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी है और नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए हौसला बढ़ाया हैl
206
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *