मोतिहारी, अरविंद कुमार श्रीवास्तव।
विश्व हिन्दू परिषद की बैठक हनुमान गढी हनुमान मंदिर के प्रांगण मे जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता सम्पन्न हुई।
बैठक मे 30 मार्च को हिन्दू नव वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया तथा इस अवसर पर मठ मंदिर घरो और चौक चौराहो पर भगवा धवज लगाया जाएगा।शहर मे नव वर्ष का बैनर लगेगा। श्री राम नवमी के अवसर पर दिनांक 5 अप्रैल को हनुमान गढी हनुमान मंदिर के प्रांगण मे धर्म सभा होगा तथा वंही से एक विशाल शोभा यात्रा भी निकलेगा जो शहर मे भ्रमण कर पुनः वंही आकर समाप्त हो जाएगा।
मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने लोगो से निवेदन किया कि 30 मार्च को हिन्दू नव वर्ष है इस दिन सभी घरो पर भगवा धवज लगाए और घरो मे मिष्ठान्न भोजन बनावे साथ ही इन्होने कहा कि 5 अप्रैल को हनुमान गढी हनुमान मंदिर मे अधिक संख्या मे पहुचकर शोभा यात्रा मे भाग ले क्योकि भगवान राम इस देश के आदर्श है और हम पुरे भारत वासियो को उनके आदर्श पर चलना चाहिए। कार्यक्रम को सफलता के लिए एक संचालन समिति बनाई गई जिसमे कार्यक्रम प्रमुख संजय पटेल तथा आयोजन समिति सदस्य धर्मेन्द्र सर्राफ उद्धेश्य गुप्ता जिलाउपाधयक्ष संतोष श्रीवास्तव देवेन्द्र कुमार सिंह तथा हेमन्त कुमार को बनाया गया है।
बैठक मे मुख्य रूप से अंकित कुमार ,राहुल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अवनीश कुमार सिंह बीगन दास ,गुडू सिंह ,सुमित कुमार, अर्जुन मिश्रा, आशुतोष कुमार ,आनन्द प्रकाश, राजन तिवारी ,शेखर पांडेय, रत्नेश सिंह ,सचिन कुमार इत्यादि अनेक लोग थे।
222
