घर घर तक जन सुराज की बात पहुंचाए कार्यकर्ता : मनोज भारती

Live News 24x7
3 Min Read
  •  मनोज भारती के नेतृत्व में पीके की सोच का बिहार बनाया जा सकेगा – संजय ठाकुर 
  • अध्यक्ष बनते ही बधाई देने वाले जन सुराजियों का लगा तांता 
पटना। जन सुराज पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कार्यकर्ताओं से घर – घर जाकर जन सुराज की बातें पहुंचाने और प्रशांत किशोर की सोच से लोगों को अवगत कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। पार्टी कार्यालय में योगदान के बाद वे आज़ कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।‌ उन्होंने कहा कि बिहार की व्यवस्था को बदलने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को अपने अंदर जज्बा पैदा कर हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी है। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि श्री भारती के नेतृत्व में जन सुराज अपने मुकाम को हासिल करेगा और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर की सोच का बिहार बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने पूर्व घोषणा के अनुरूप अति प्रतिभाशाली, उद्भट विद्वान और चार देशों में राजदूत रह कर देश की सेवा करने वाले दलित समाज के तथा खांटी बिहारी श्री मनोज भारती को पार्टी की कमान सौंप कर जन भावनाओं का सम्मान किया है। श्री ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भारती को बनाये जाने के बाद से ही उन्हें  बधाइयां और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। जन सुराज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी मुख्यालय पहुंच कर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके तथा पार्टी के उज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। बधाइयां देने वालों में पूर्व आईएएस एन पी मण्डल,ए के द्विवेदी, सुप्रसिद्ध पूर्व वैज्ञानिक आर एन सिंह,प्रोफेसर ज्ञान देव मणि त्रिपाठी, पूर्व आईपीएस आर के मिश्रा, पूर्व आईएएस अरविंद कुमार सिंह, संतोष महतो, रौनी इब्राहिम, कर्नल जेपी सिंह( पदयात्री) , डाक्टर संजय कुमार(पदयात्री) , ऋषभ त्रिपाठी, गीता पाण्डेय, राकेश रंजन ( कमाण्डों), संतोष सिंह,बाबा राज़ कुमार पाठक, विजय सिंह, पदयात्री अक्षय कुमार, संजय कुमार ठाकुर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, अभीजित आनंद, अनीश कुमार, अभिषेक नरेंद्र सिंह, आभाष मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, रीशभ कुमार, शशि कांत, अभिषेक बाबा, सत्येन्द्र कुमार सत्या, डाक्टर दीपक रंजन, बैद्यनाथ चौधरी, मुख्यालय टीम के राजीव सिंह, सुश्री वन्दना प्रभा, सुश्री नीति नेहा, प्रशांत शेखर,अजीत यादव, बागीश नंदन,अभिनव, मनीष राज़, पंकज चौधरी, अवैश अंबर, हाई कोर्ट के अधिवक्ता व जन सुराजी  चन्द्र शेखर द्विवेदी, समाजसेवी मनोरमा झा,  समेत सैकड़ों जन सुराजियों ने उनके कार्यालय कक्ष में फूल मालाओं तथा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय तथा कैंप में
स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया जिसका संचालन अवकाश प्राप्त डीजीपी होम गार्ड आर के मिश्रा ने किया जिसमें अनेक वक्ताओं ने अपने उद्गार व्यक्त किए।
161
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *