गया हवाई अड्डा पर हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read
 गया। हिंदी पखवाड़ा – 2024 के दौरान गया हवाई अड्डा पर आज “चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया है । इस प्रतियोगिता में गया हवाई अड्डा पर तैनात सभी कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है।इस  प्रतियोगिता में अभिभाषण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर  बंगजीत साहा ने सभी कार्मिकों से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं इसका लाभ उठाएं है । इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करें और यह सिलसिला पूरे वर्ष चलता रहे हैं ।प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, गया से दिवाकर कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा सह सचिव नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास आमंत्रित थे । इस प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन एयरपोर्ट डायरेक्टर के मार्गदर्शन में गया हवाई अड्डा के राजभाषा विभाग के प्रभारी अमरेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया है।
144
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *