देखें 07 अक्टूबर 2023 का राशिफल : जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

4 Min Read
आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी “”प्रमोद””
मेष : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जरूरी कामों में तेजी लानी होगी और कार्यभार में आपको उम्मीद से अच्छा धन मिल सकता है। आप अपने लाभ के अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ेंगे।
वृष : आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। अपने कामों में लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से खरी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन : आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले तो उसे आप पूरा करें।
कर्क : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने धन संपत्ति को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ आधुनिक तौर तरीकों को अपनाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
कन्या : आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखें , आज के दिन आपको विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
तुला : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने साथियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
वृश्चिक : आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में आकर बढ़ें, नहीं तो समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लाभ के अवसरों पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा।
धनु : आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नवीन कार्यों में आप अच्छा धन लगाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए यदि कुछ प्रयास करेंगे।
मकर : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। बिजनेस में किसी पर जल्दबाजी में भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कुंभ : व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप व्यापार की कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा की कुछ वस्तुओं के खरीदारी भी कर सकते हैं।
मीन : आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरी नजर बनाकर रखेंगे। आप इधर-उधर के बातों पर ध्यान नहीं लगाएंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
43
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *