- गांधी के जीवन हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना का संदेश देता
गया जी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की157बी जयंती के अवसर पर आज गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी किसान मोर्चा के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।उपस्थित नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण किया है। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांतों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूती प्रदान की और करोड़ों भारतीयों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया है उन्होंने कहा कि गांधी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना का संदेश देता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया है। आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह भाजपा उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष धनंजय पांडे बबलू गुप्ता मंटू कुमार सहित।
38