श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ चित्रगुप्त पूजा महोत्सव, नम आंखों से दी गई भगवान चित्रगुप्त को विदाई

Live News 24x7
2 Min Read
  • विधि-विधान से हुआ प्रतिमा विसर्जन, शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए चित्रांश समाज के लोग
औरंगाबाद। शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की जिला इकाई की ओर से आयोजित चित्रगुप्त पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हो गया। पूजा महोत्सव के समापन पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान चित्रांश समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में चित्रांशों ने विसर्जन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्तिमय माहौल में भगवान चित्रगुप्त को विदाई दी।
इसके पूर्व बुधवार की रात चित्रगुप्त पूजा महोत्सव में भगवान चित्रगुप्त के दर्शन को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी पहुंचे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान, विवेक और लेखनी के प्रतीक हैं। उनकी पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति जिम्मेदार रहने और सदैव सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। चित्रगुप्त पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
महोत्सव में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके सिंह, डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, डॉ शीला वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, कृष्णबल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, पूर्व प्राचार्या नीलम रानी, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम अम्बष्ठ, रविन्द्र कुमार रवि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
जीकेसी के अध्यक्ष कमल किशोर ने बताया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा आपसी प्रेम और भाईचारे की कामना की। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
45
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *