मझौलिया। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर मझौलिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण पेश किया। पुलिस की ड्यूटी की व्यस्तता और छुट्टी नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी वर्षों पुरानी छठ व्रत की परंपरा को नहीं छोड़ा। उन्होंने वर्दी में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और मझौलिया थाना क्षेत्र के अमवा मन झील स्थित छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की आराधना की।
दरअसल, छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष अमर कुमार को पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की जिम्मेदारी के कारण उन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी स्थल को ही अपनी आस्था का केंद्र बना लिया।
22