छठ व्रती महिलाओं के बीच लालबाबू सिंह ने बांटी साड़ियां

Live News 24x7
2 Min Read
  • सामाजिक सरोकारों के जरिए सुगौली में बना रहे हैं अपनी राजनीतिक पहचान, भविष्य में मजबूत शक्ति के रूप में उभरने के संकेत
अशोक वर्मा।
सुगौली : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुगौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छठ व्रती महिलाओं के बीच लालबाबू सिंह ने साड़ियों का वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। छठ महापर्व के अवसर पर साड़ी पाकर व्रती महिलाओं में खुशी देखी गई।
इस दौरान लालबाबू सिंह के साथ राहुल कुमार, राजेश सिंह, तापसी सिंह, मुकेश राम, राजेश साहनी, बलवीर सिंह, मुकेश माली सहित अन्य लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में लालबाबू सिंह के जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी। लेकिन ऐन वक्त पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी की जन सुराज पार्टी के साथ बढ़ती सक्रियता के कारण टिकट की दावेदारी में लालबाबू सिंह पिछड़ गए। हालांकि, रामचंद्र सहनी भी अंततः चुनाव मैदान में नहीं उतरे। इस राजनीतिक असमंजस के बीच अंततः किसी अन्य प्रत्याशी ने बाजी मार ली।
वर्तमान में लालबाबू सिंह की राजनीतिक दल से संबद्धता स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुगौली क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनकी निरंतर भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता ने उन्हें एक जननेता के रूप में स्थापित किया है।
उनके राजनीतिक मार्गदर्शक माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की भावी राजनीतिक दिशा को लेकर भी अटकलें जारी हैं। कभी जदयू तो कभी जन सुराज से जुड़ने की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
फिलहाल लालबाबू सिंह ने सुगौली में अपना जनाधार तैयार कर लिया है। आने वाले समय में वे क्षेत्रीय राजनीति में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर सकते हैं। राजनीतिक दल चाहे जो भी हो, यदि वे किसी दल के साथ आगे आते हैं तो अपनी वर्तमान जनस्वीकार्यता के बल पर मजबूत भूमिका निभा सकते हैं।
37
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *