मोतिहारी। मधुबन थाना क्षेत्र के लाही गांव में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.875 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ अजय सहनी को गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने कथित तौर पर भीड़ जुटाकर पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपी को छुड़ा लिया।
घटना के बाद मधुबन थाने में कांड संख्या 305/26 दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ सात मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।
13