मोतिहारी। हरसिद्धि बाजार से तीन बच्चियां लापता, पुलिस ने जारी की अपील

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार छतवनिया गांव की तीन बच्चियां रविवार सुबह हरसिद्धि बाजार से लापता हो गईं। परिजनों के अनुसार तीनों बच्चियां करीब 11 बजे बाजार गई थीं, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। लापता बच्चियों में सुरभि कुमारी (15)प्रतिमा कुमारी (14), और खुशी कुमारी (12) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि प्रतिमा कुमारी के बाल छोटे हैं, जबकि सुरभि कुमारी के गाल धंसे हुए हैं। तीनों की तलाश में पुलिस और परिजन जुटे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को सूचित करें। संपर्क नंबर : पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी : 9031827100 हरसिद्धि थानाध्यक्ष : 9031827074 16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *