बेतिया : राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का विद्यालय में भव्य स्वागत, शिक्षकों व छात्राओं में खुशी की लहर।

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत गढ़वा भोगड़ी। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होकर विद्यालय लौटने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शॉल ओढ़ाकर, फूल-माला पहनाकर तथा मोमेंटो और पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पश्चिमी चंपारण जिले से राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र शिक्षक रहे, जिससे विद्यालय परिवार और जिले के शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि दुर्योधन बैठा की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उनका राज्य स्तरीय सम्मान विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी चंपारण के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों और छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं: सोहेल अहमद, मुजीबुर रहमान, एमडी मुराद आलम, नागेश्वर प्रसाद, प्रियंका कुमारी, अतिया खातून, अनवरी खातून, शाहिना खातून, सुरेंद्र राम, पप्पू कुमार यादव, रमेश कुमार, राहुल राज, आले अहमद रेजा, अमित कुमार, आदित्य कुमार, पूजा कुमारी, समा कुलफुम, मंजुम आरा, कौसर खातून, सोनी कुमारी, शाहनवाज आलम, मोहम्मद अकरम, इरशाद अहमद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षक सेवा मंजूर मियां उपस्थित रहे।

16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *