रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस समेत CNG ऑटो बरामद

Live News 24x7
2 Min Read
रामगढ़ (कैमूर): कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस को मवेशी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मवेशी चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो भैंस, एक CNG ऑटो और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर की रात करीब 1 बजे पुलिस टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान खोरहरा पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के क्रम में मवेशी चोरी की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई।
इसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत उर्फ झरी यादव, निवासी टोरा, थाना मोहनिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई दो भैंस, रजिस्ट्रेशन नंबर BR45P6566 वाला CNG ऑटो और एक मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस जांच में आरोपी के पूर्व के आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इस पूरे मामले की जानकारी रामगढ़ थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *