मोतिहारी में बिजली की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।पकड़ीदयाल प्रखंड के राजेपुर नवादा पंचायत के पंडितपुर गांव के ग्रामीणों ने शेखपुरवा चौक पर विरोध जताया।आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर चोरमा-पताही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद उन्हें नहीं बदला गया।
सोमवार देर रात जर्जर बिजली के तार में अचानक आग लगने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।ग्रामीणों ने जर्जर तारों को तत्काल बदलने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान होने तक सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
22