मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीडीयू–मानपुर खंड का हुआ निरीक्षण, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर ट्रैक प्रणाली एवं परिचालन संरक्षा की भी की गई समीक्षा

Live News 24x7
2 Min Read

गया जी ‌मंडल रेल प्रबंधक, डीडीयू मंडल उदय सिंह मीना द्वारा आज डीडीयू–मानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन सीमा में हावड़ा की ओर ट्रैक सेक्शन का गहन अवलोकन किया गया है। इस दौरान प्वाइंट्स (ट्रैक को एक लाइन से दूसरी लाइन पर ले जाने की व्यवस्था), गेज (दो रेल पटरियों के बीच निर्धारित दूरी) तथा लंबे वेल्डेड रेल सेक्शनों (बिना जोड़ वाली लंबी रेल पट्टियां) की स्थिति का परीक्षण किया गया।

ट्रैक की ज्यामितीय स्थिति (लाइन, लेवल एवं एलाइन्मेंट) तथा निर्धारित अनुरक्षण एवं संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई है। इस निरीक्षण के दौरान ट्रैक अनुरक्षण कार्य में संलग्न कर्मचारियों से संवाद किया गया, जिसमें स्थायी पथ निरीक्षक (PWI), ट्रैकमैन एवं ट्रॉलीमैन शामिल रहे। ट्रैक निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग व्यवस्था तथा संरक्षा प्रक्रियाओं के अनुपालन की स्थिति का अवलोकन किया गया है। भीषण गर्मी के दृष्टिगत रेल पटरियों पर तापमान जनित प्रभावों के प्रबंधन हेतु अपनाई जा रही ट्रैक संरक्षा एवं अनुरक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। गर्मी में कार्य के दौरान कर्मियों के अपने स्वास्थ्य रक्षा के प्रति सतर्क रहने पर विशेष बल दिया गया है।

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मानपुर जंक्शन का निरीक्षण किया गया, जहां यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की स्वच्छता, ट्रेनों के संचालन, यात्री प्रबंधन व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया गया है।

तत्पश्चात गया जंक्शन का निरीक्षण किया गया है, जिसमें स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिचालनिक सुगमता का विस्तृत अवलोकन किया गया। पुनर्विकास कार्यों की प्रगति एवं यात्री सुविधा केंद्रित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जारी कार्यों के दौरान यात्रियों के सुचारू आवागमन एवं सदैव वर्क सेफ्टी के साथ यात्रियों की संरक्षा-सुरक्षा सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंडल द्वारा सभी प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रैक सेक्शनों पर संरक्षा, अनुरक्षण एवं यात्री सुविधा मानकों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी निरंतर जारी है।

22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *