पत्रकार अमित कुमार के साथ मारपीट एवं धमकी की घटना पर डीएम व एसएसपी से मिले पत्रकार संघ के प्रतिनिधि

Live News 24x7
2 Min Read

गया। गुरुआ प्रखंड में पत्रकार अमित कुमार के साथ मारपीट, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने की घटना को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने आक्रोश जताया है. संबंध में यूनियन का प्रतिनिधि मंडल यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजन सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को समाहरणालय कार्यालय में डीएम व एसएसपी से मुलाकात की.

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सह यूनियन के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य कमलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे. डीएम व एसएसपी ने सौंपे गये मांग आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की. साथ ही जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया. संगठन ने इस घटना को लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता की गरिमा पर सीधा हमला बताया है.

यदि पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा. लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, लेकिन लगातार पत्रकारों को धमकाने, डराने और उन पर हमले की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं.

घटना में शामिल कुछ लोग सत्ता और राजनीतिक प्रभाव के दम पर कानून को हाथ में लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. पत्रकार अमित कुमार के साथ जिस प्रकार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना की गई, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. मौके पर यूनियन के संरक्षक मंडल के सदस्य मनोरंजन कुमार, महासचिव रौशन कुमार, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश, नीरज कुमार, सिंह, अक्षय कुमार, राजेश कुमार मिक्की, सुजीत कुमार, प्रदीप रंजन, कुमुद रंजन,रवि भूषण संजीव कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार, आकाश रौशन उर्फ चुन्नू, सुजीत कुमार , आकाश कुमार सिंह व अन्य थे।

74
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *