भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश रैली, रैली शामिल हुए सांसद व विधायक

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। अशोक वर्मा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में काफ़ी संख्या मे महिलाओ ने भाग लिया. सांसद राधामोहन सिंह और बिधायक प्रमोद कुमार खुद रैली मे शामिल होकर महिला मोर्चा के सदस्यो नें हौसला अफजाई की.वक्ताओ ने कहा कि महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति, करना कांग्रेसियों की पुरानी नीति रही है।यात्रा मे कहा कि यह केवल एक पदयात्रा नहीं है, बल्कि यह नारी सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की आवाज़ है।

यह वह आवाज है, जिसे लंबे समय से दबाने की कोशिश की गई, लेकिन आज यह आवाज पूरे जोश और ताकत के साथ उठ रही है।नगर भवन, मोतिहारी में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सांसद राधा मोहन सिंह जी,  विधायक प्रमोद जी एवं जिलाध्यक्ष पवन राज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष नीता शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब नारी केवल सहन करने वाली नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी होने वाली शक्ति है।

नारी सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।वक्तओ ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति को भी बेनकाब किया और बताया कि वर्षों तक इन्होंने केवल दिखावा किया, लेकिन सच्चा सशक्तिकरण देने से बचते रहे.कहा कि आज की यह सभा एक संदेश है महिला शक्ति अब जाग चुकी है और अपने अधिकार लेकर रहेगी।

18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *