नगर परिषद में हो रही अनियमितता के खिलाफ आंदोलन शुरू, कार्रवाई के लिए सरकार को भेजा गया पत्र

Live News 24x7
2 Min Read

Live News 24×7 के लिए धीरज गुप्ता।

गयाजी। गया जिले के शेरघाटी नगर परिषद में आर्थिक अनियमितता के मामले को संवाददाता सम्मेलन में उजागर करते पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा शेरघाटी के मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने बिहार सरकार के नागरिक विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखित पत्र प्रेषित कर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है. उन्होंने अपने पत्र संवाददाताओं के समक्ष रखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा कई मामलों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि योजनाओं में हुई गङबड़ियों का संपूर्ण विवरण संलग्न कर राज्य सरकार को भेजकर निष्पक्ष एजेंसी से इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की मांग की है। प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि इन आरोपों का हमारे पास पक्के सबूत हैं कि मिली भगत से कई बड़े-बड़े घोटाले किए गए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हमारे द्वारा लिखित शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री,शेरघाटी विधानसभा के विधायक,जिला मजिस्ट्रेट गया को भी प्रेषित कर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अगर तत्काल कार्रवाई इन मामलों पर नहीं होती है,तो वे जन आंदोलन को बाध्य होंगे।

21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *