इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां भोजपुर में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन, ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घायलों में निजी स्कूल के 5 बच्चे, 2 शिक्षिका, ड्राइवर और ऑटो में सवार 2 लोग शामिल हैं।
वही इस घटना को लकर शिक्षिका हेमा ने बताया कि बक्सर से पटना की ओर जाने वाली लेन में जाम लगा हुआ था, जिसके कारण कई वाहन, जिनमें स्कूल वाहन भी शामिल था। इस कारण रॉन्ग साइड से चल रहे थे।
तभी सामने से आरा की ओर ट्रक आ रहा था, जो अपने लेन में था। जिसके बाद हमारी गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर हाईवे पर हुई है।
घायलों में यश राज (7), चौथी क्लास का युवराज (9), पहली कक्षा का पुष्कर (6), यूकेजी का अभिषेक (5), चौथी क्लास की हर्षिता कुमारी (10), पहली कक्षा का निर्मला कुमार ( 5), दूसरी कक्षा की पीहू कुमारी (6), स्कूल की शिक्षका हेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ड्राइवर सुमन कुमार (34) शामिल हैं।
वहीं, आटो में सवार मुस्तफा उर्फ गुड्डू (30) और इनका बेटा जहीरुद्दीन (6) शामिल है। ये इलाज के लिए सीएचसी कोईलवर आ रहे थे।
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोइलवर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने 2 बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सभी घायल बच्चे कुल्हड़िया गांव के निवासी हैं और स्कूल जाने के लिए वाहन से निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था ठीक की। वही ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि बच्चों के हाथ-पैर और मुंह में चोटे आई है। हालांकि सभी खतरे से बाहर है।
162
