बिहार में पत्नी के काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भती

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के भोजपुर जिले की है जहां घरेलू विवाद ने एैसा रूप ले लिए कि आवेस में आकर पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट की काट डाला। आपको बता दे कि यह मामला जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरैचा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार एक दंपति के बीच हुआ घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गंभीर हिंसा तक पहुंच गया, जिसमें पति बुरी तरह घायल हो गया। घायल शिव कुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगिआँव ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिव कुमार को शराब पीने की लत थी। घटना की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया। वही इस मामले में अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां पत्नी पर गंभीर हमला करने का आरोप है, वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि विवाद के दौरान घायल ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया हो सकता है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना सिर्फ एक पारिवारिक झगड़ा नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती घरेलू हिंसा और शराब की समस्या की ओर भी इशारा करती है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां नशा परिवारों को तोड़ने का कारण बन रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

123
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *