भाजपा नेता लालबाबू सिंह ने बिहार निवास दिल्ली मे भाजपा के विहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सम्मानित किया ।

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  मोतिहारी निवासी भाजपा नेता  एवं राष्ट्र सेवा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  लालबाबू सिंह के नेतृत्व मे दिल्ली मे  राष्ट्र सेवा मिशन के पदाधिकारियों द्वारा बिहार निवास में विहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिलकर बिहार एवं देश के राजनीतिक परिदृश्य एवं 2024 लोक सभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की।डेलीगेट के सदस्यों ने बिहार मे संपूर्ण सीटो पर विजय प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। लाल बाबू सिंह ने कहा कि चंपारण की भूमि संघर्ष की भूमि है। चंपारण के विकास हेतु भारत सरकार ने जो किया है इसका रिटर्न चंपारण के लोग अगले लोकसभा चुनाव में देंगे । चंपारण के सम्मानित वोटरों ने हमेशा मोदी जी का साथ दिया है और इस बार भी देंगे। डेलीगेट के सदस्यों की बातों को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने  गंभीरता से सुनी और सभी को सुझाव दिया कि घर घर जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को  बताया जाए ,क्योंकि अगली लड़ाई विकास बनाम विनाश की सोच रखने वालों के बीच होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है और देश का एक राजनीतिक वर्ग इसके विपरीत है। डेलीगेट्स के सदस्यों ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति वाले देश तोड़को को लाने का  दिवास्वप्न देख रहे है, अवसर वादियों का जमवाड़ा ताश पत्ते समान बिखर जाएंगा।
उक्त अवसर पर  लाल बाबू सिंह ने सम्राट चौधरी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।
40
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *