अशोक वर्मा
शिवहर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पोखरभिंडा द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुरली वर्ग से हुआ, फिर सभी ने योग युक्त होकर बाबा को भोग स्वीकार कराया। मुख्य कार्यक्रम शिव ध्वजारोहण का था।मोतिहारी सेवाकेंद्र से पधारी बीके पूनम दीदी,बीके मणिषा ,बीके संजय भाइ,बीके रीमझीम ने झंडा फहराया।झंडोत्तोलन के बाद सभी भाई बहनो से अपने अंदर के सभी कमी कमजोरियो को शिव बाबा पर अर्पण करने का संकल्प कराया ।बीके मणिषा ने संकल्प मे सभी के प्रति शुभ भावना और शुभ कामना रखना,,न दुख देगे और न दुख लेंगे ,किसी तरह का व्यसन आदि नही लेगे,सभी के प्रति शुभ भावना और शुभ कामना रखेगे,आदि था। सभी भाई-बहनो ने शिवलिंग के चारो तरफ श्रद्धापूर्वक फेरा लगाया।
शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बीके पूनम ने कहा कि हर कल्प के समापन पर परमपिता परमात्मा का अवतरण भारत की भूमि पर होता है और उनके द्वारा नई सतयुगी दुनिया निर्माण कार्य के लिए आत्माओं का चयन किया जाता है। भाग्यशाली आत्माएं बाबा के छतरी में आती है और नई दुनिया के निर्माण में अपना सहयोग देती है। वर्तमान समय परिवर्तन का है और अभी अंतिम समय चल रहा है ,बहुत जल्द भारत पुनः स्वर्ग बनने जा रहा है। अभी सभी के लिए अवसर है कोई भी आत्मा परमात्मा से अपना निकट का संबंध जोड़कर भाग्य बन सकता है ।अभी परमात्मा भाग्य लूटा रहे हैं, लूटने का अवसर है ।सभी को आगे आकर इस ज्ञान को समझना चाहिए क्योंकि इस ज्ञान से जीवन बदल जाता है ,दुखी आत्माएं शांत होती हैं, घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है ,यह ज्ञान जीवन को पलट देने वाला है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में अन्य भाई-बहन थे। सेवा केंद्र प्रभारी बीके मनीषा ने सभी का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी को ईश्वरीय सौगात की दी गई। कार्यक्रम के समापन में ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में बीके सुनीता ,बीके रामेश्वरी माता, बी के संजय भाई, बीके नंदकिशोर भाई,बी के सुमित भाई ,बी के रिमझिम बहन, बी के पुष्कर भाई आदि थे।
बी.के. रागिनी बहन ने मुरली क्लास का संचालन किया तथा बी.के. सुनीता बहन ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने भी भाग लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
18
