ढाई वर्षीय मासूम तरप रही थी, फिर भी हवस के पुजारी को नही आई मासूम पर दया

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक एैसी खबर सामने आई है जिसे सुन कर हर कोई हैरान है। आपको बता दे कि बिहार के सहरसा जिले में एक ढ़ाई वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी।

घटना बिती रात की बताई जा रही है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब मासूम अपने घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। वही इस घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है, घटना के बाबत मासूम के बदहवास पिता ने अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनकी छोटी सी बच्ची खेत में खेल रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। घटना का पता तब चला जब एक ग्रामीण को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली।

जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी, परिजन बच्ची को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां आईसीयु में बच्ची मौत और जिंदगी से जुझ रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। हालांकि, प्राईवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भेजा गया है।

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए हैं ताकि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घिनौनी वारदात करने की कोई हिम्मत न कर सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

121
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *