विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Live News 24x7
3 Min Read

गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, गया नगर शाखा द्वारा गांधी मैदान, गया में वृक्षारोपण सह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए हैं।

अपने जन्मदिवस के अवसर पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद, गया नगर शाखा के अध्यक्ष डॉ० पी० के० सिन्हा ने की। इस अवसर पर शाखा सचिव श्री प्राण मित्तल, क्षेत्रीय सह सचिव श्री मुकेश कुमार, पर्यावरण संयोजक श्री अनिल कुमार लोहानी, महिला एवं बाल विकास संयोजिका डॉ० संगीता सिन्हा, सेवा संयोजक श्री रौनक सिंह सेठ, पूर्व शाखा अध्यक्ष श्री सबल कुमार एवं श्री संजय प्रकाश, शुभम श्रीवास्तव, संपर्क संयोजक श्री शैलेश श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, महेन्द्र बरनवाल, मिथलेश शर्मा, मुकेश कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार, संजीत कुमार, संतोष सिंह तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। सभी ने जल संरक्षण, वायु संरक्षण तथा भूमि संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दोहराया है।
भारत विकास परिषद की ओर से गांधी मैदान में प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्रातः भ्रमण के लिए आने वाले लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। परिषद के सदस्यों ने उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण, स्वच्छ वायु, हरित पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए हैं।

इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद, गया नगर शाखा द्वारा यह संकल्प लिया गया कि पूरे जून माह को “पर्यावरण पर्व” के रूप में मनाते हुए शाखा के सदस्य एवं सामाजिक सहयोगियों के सहयोग से 1000 वृक्ष लगाए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत जून माह के प्रत्येक रविवार को विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उपस्थित सभी सदस्यों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु इस संकल्प को सफल बनाने का संकल्प लिया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सहभागी बनाना था।

24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *