कार्रवाई : आखिरकार वित्तीय अनियमितता व मनमानी में फ़ंस ही गए MJK के प्रभारी प्राचार्य लालबाबू साह, डीईओ ने किया निलंबित

Live News 24x7
2 Min Read

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने अपनी कर्मठता का परिचय देते हुए और अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों की प्रतिपूर्ति में आज एक वैसा कार्य कर दिया है जिसे करने में पिछले कई वर्षों से किसी जिला शिक्षा पदाधिकारी हिम्मत नहीं जुटा पाए थे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गिरी के द्वारा जिला की एकमात्र कन्याओं की कथित आदर्श विद्यालय एमजेके कन्या इंटर कॉलेज मोतिहारी के प्रभारी प्राचार्य लालबाबू साह को निलंबित कर दिया गया है। श्री साह को निलंबित किये जाने के कारण जिले के शिक्षकों में जहां श्री गिरी की कर्मठता व कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा होने लगी हैं वहीं भरष्टाचारी व मनमानी करने वाले शिक्षकों/कर्मियों में हड़कंप मच गई है।

गौरतलब हो कि श्री साह के विरुद्ध उक्त विद्यालय के ही लिपिक व एक शिक्षक के शिकायत पर लगभग 20 बार विभिन्न जिला शिक्षा पदाधिकारियों सहित जिलाधिकारी के स्तर से वित्तिय अनियमितता सहित कई गम्भीर आरोपों के विरुद्ध जांच कराया गया, जांच में कई आरोप सिद्ध भी हुए परन्तु किसी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्रवाई के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाए।

इधर पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने प्रभारी प्राचार्य लालबाबू साह के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच कराया था तथा श्री साह के द्वारा विद्यालय से बाहर रहकर ई शिक्षा कोष पर मार्क ऑन ड्यूटी दर्ज करने का मामला भी समीक्षा के दौरान उजागर हुआ था जिसके कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गिरी ने तत्काल प्रभाव से श्री साह को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बंजरिया का कार्यालय निर्धारित किया है।

जारी पत्र में स्पष्ट रूप से आरोपित किया गया है कि श्री साह के द्वारा एकल वित्तिय निकासी पर हस्ताक्षर करने, बिना प्रबंध समिति के निर्णय के प्री फैब व नए गेट का निर्माण और मनमानी करते हुए ई शिक्षा कोष पर विद्यालय से दूर उपस्थिति दर्ज करना आदि शामिल है।

क्या है पूरा मामला नीचे लिंक पर क्लिक करें।

“न छुट्टी की अर्जी, न उच्चाधिकारी की मंजूरी,: पटना-समस्तीपुर के ‘प्राइवेट टूर’ को बताया विभागीय कर्तव्य पर, प्रभारी प्राचार्य की मनमानी का महा-खुलासा, बिना किसी अनुमति पत्र के ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ के खेल में कार्रवाई तय

703
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *