रक्सौल में धारा प्रवाहित हो रही है अध्यात्म की गंगा

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
रक्सौल : ​रक्सौल एयरपोर्ट के पावन परिसर में विश्व प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के प्रवचन कार्यक्रम में उमड रही है श्रद्धालुओ की अप्रत्याशित  भीड
 सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं विधायक प्रमोद सिन्हा प्रवचन मे काफी देर बैठ प्रवचन मे ,लिन रहे। उनहोने महाराज श्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजक बन्हि शिखा दास जी के प्रति उनहोने बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
​महाराज श्री के मुखारविंद से प्रवाहित कथा की अमृतधारा ने समस्त रक्सौल को भक्तिमय कर दिया है। उनके द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक सेवा  कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी बना। सीमा रक्सौल की पावन धरती पर आयोजित इस  धार्मिक आयोजन मे काफी संख्या मे नेपाल से लोग पधार रहे है। शनिवार के आयोजित कथा प्रवचन में उन्होंने कहा की बड़ी तपस्या से मानव शरीर मिलता है परमात्मा से मिले इस उपहार स्वरूप शरीर की उपयोगिता सार्थक होनी चाहिए। आज दुनिया उपभोक्तावाद के दौर से गुजर रही है ,इच्छाएं सुरसा की तरह दिनों दिन मुंह बाए खड़ी रह रही है, ऐसी स्थिति में जब शरीर विनाशी है तो मन पर नियंत्रण रखना ही सुख शांति और समृद्धि का आधार बनता है। उन्होंने आम जनों का आह्वान किया कि प्रभु के निर्देश को मानिए और धर्म को सही मायने में जीवन में धारण करें तथा लोक कल्याणार्थ कार्य अवश्य करें।
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *