अशोक वर्मा
मोतिहारी : बेहतर चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित होकर मोतिहारी लौटने पर कई संगठनों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें लगातार सम्मानित किया जा रहा है ,उसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की मुख्य संरक्षिका अवकाश प्राप्त प्राचार्य शशि कला कुमारी ने जिला पदाधिकारी से कार्यालय में मिलकर उन्हें मोमेंटो दिया तथा तथा साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने गांधी संग्रहालय परिसर में भारत के महत्वपूर्ण कल्पवृक्ष का पौधा लगाने हेतु आमंत्रित भी किया ।गौरतलाप है कि दुर्लभ पौधा है कल्पवृक्ष जिसकी आयु 5000 वर्ष की मानी जाती है।यह पौधा धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र पौधा माना जाता है। माउंट आबू के दिलवाड़ा मंदिर परिसर में यह पौधा लगा हुआ है । शशि कला कुमारी के साथ पर्यावरण विद ऑक्सीजन मैन केशव कुमार भी थे और उन्होंने कल्पवृक्ष उपलब्ध कराने की बातें कहीं।
13