अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी में विगत 28 जनवरी से 30 जनवरी तक तीन दिवसीय शिव संदेश रथ यात्रा का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी बनिया पट्टी सेवा केंद्र द्वारा मोतिहारी के इतिहास में इस तरह की पहली यात्रा थी जो लगातार तीन दिनों तक चलती रही। शिव संदेश रथ यात्रा में जिले के विभिन्न सेवा केंद्रो एवं बीके पाठशालाओं से सैकड़ो की संख्या में भाई-बहन बड़े ही उमंग और उत्साह से शामिल हुए ।यात्रा का शुभारंभ बाल गंगा स्थित ओम निवास से हुआ और चंपारण के इतिहास में यह यात्रा एक यादगार यात्रा के रूप में स्थापित हुआ। प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की दूरी की यात्रा सभी भाई बहनों ने पैदल तय की। मुख्य मार्ग -गली गली ,घर-घर बाबा का पर्चा देकर परमात्मा के अवतरण का संदेश दिया।,यात्रा संदेश मे यह कहा गया कि अब अंतिम समय है अब तक जो भी गलत सही काम किये सो किये अब अपने अंदर के तमाम अवगुण और दुर्गुणो को छोड़ परमात्मा के दिशा निर्देश और उनकी बातों पर चले तथा अपने जीवन मे धारण करे।बहनो ने कहा कि अब पूराने कल्प का समय समाप्त हो गया और 5000 वर्ष की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है,नया कल्प, नई दुनिया नए रूप में आरंभ होने जा रही है।उसमे न कोई पाप कर्म होगा,ना अत्याचार होगा ,ना दुख होगा ना अकाले मृत्यु भी नही होगी।मृत्यु का भय भी नही होगा ,कोई भी परेशानी नही होगी। प्रकृति सतोंप्रधान होगी, दूध की नदियां बहेगी,भारत सोने की चिड़िया होगा , सुख ही सुख होगा, योग बल से बच्चे पैदा होंगे ,वह राज श्रीकृष्ण का होगा। यह कोई काल्पनिक बात नहीं 1936 मे स्थापना के साथ स्वंय परमात्मा ने सभी दृश्य का साक्षात्कार कराया है।यात्रा के दौरान जिले के सभी वरिष्ठ भाई बहनों ने बड़े ही प्रभावशाली अंदाज में यह संदेश दिया। यात्रा का नेतृत्व उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने किया ।यात्रा में वे खुद कई किलोमीटर तक पैदल चलकर अपने योग का प्रतिकंपन संपूर्ण क्षेत्र और शहर वासियों को दिया। सभी का जीवन सुखमय हो, निरोगी हो, तनाव मुक्त हो ऐसे संकल्प का खुबसूरत और सुगंधित वाइब्रेशन सभी भाई बहनों ने पूरे शहर में फैलाया ।सबसे सुखद बात यह रही कि इस यात्रा के प्रति नगरवासियो में काफी उमंग उत्साह भी रहा ।काफी लोगों ने प्यार के साथ दुआये भी दी।यात्रा में प्रति दिन अलग अलग अतिथि शामिल हुये।अतिथियो मे मुख्य रूप से मुंशी सिह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार ,एम जे के गर्ल्स इंटर कॉलेज की पूर्व प्राचार्य शशि कला कुमारी ,मेयर प्रीति गुप्ता, उगम पांडे कॉलेज के सचिव श्री किशोर पांडे, उपमेयर डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीता शर्मा, मोतिहारी स्टेशन के वर्तमान अधीक्षक एवं पूर्व अधीक्षक दिलीप कुमार,डॉक्टर स्वास्ति सिन्हा, डॉक्टर हेना चंद्रा,पूर्व अध्यक्ष मीना मिश्रा सहित काफी लोगो की भागीदारी हुई। नगर थाना के स्कर्ट पार्टी ने ट्रैफिक व्यवस्था मे सहयोग करते हुए अपनी भागीदारी भी दी। यात्रियों को बीच-बीच में कई जगहों पर फूलमाला से स्वागत किया गया। शिवरात्रि के पूर्व ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित शिव संदेश यात्रा अपने आप में काफी अनोखा रहा। तीन दिनों तक लगातार चलाए गए यात्रा में शामिल भाई बहनों के लिए भोजन व्यवस्था भी साथ-साथ थी। प्रथम दिन रोईग क्लब मरीन ड्राइव चौक पर बनी सुंदर व्यवस्था में सभी ने भोजन किया, दूसरे दिन की व्यवस्था लक्ष्मण चौक स्थित बंशीधर भाई का आवासीय परिसर था और तीसरे दिन समापन पर बनिया पट्टी सेवा केंद्र में भोजन की व्यवस्था हुई। सबसे आनंदपूर्ण दृश्य था कि समापन पर सभी भाई-बहन खुशी में काफी झूमे। बहनो भाइयों की टोली अलग- अलग ग्रुप मे खुशियां मनाई। सभी ने तीन दिनों के अथक यात्रा मे हजारों लोगों को शिव बाबा ने बहन भाईयो को निमित्त बनाकर संदेश दिया ।तीनों दिन की यात्रा में शामिल अतिथि गणों का स्वागत करने के साथ ईश्वरीय सौगात वरिष्ठ राजयोगिनी बीकेमीणा ने दिया। यात्रा में जिले के विभिन्न सेवा केंद्र से भाई-बहन पधारे थे।टीचर बहनों में मुख्य रूप से बीके विभा, बीके करुणा एवं मुजफ्फरपुर से पधारी बीके किशोरी बहन, बीके सुनीता, बीके सावित्री ,बी के आरती एवं अन्य काफी भाई-बहन थे ।सभी अपने हाथों में शिव ध्वज लिए थे।तीन दिवसीय यात्रा का संचालन वरिष्ठ राजयोगी बीके अशोक वर्मा ने किया।बीके अभिमन्यु भाई ने तीनों दिन की यात्रा को व्यवस्थित नियंत्रित और अनुशासित रूप मे संपन्न कराया। सभी भाई-बहन दिल से शिव संदेश यात्रा सेवा में लगे रहे । फरवरी के अंत में पूनः यात्रा की घोषणा की गई।
30