29 मार्च को होगी स्वतंत्रता सेनानी रामर्षि देव स्मृति समारोह

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा। 
अरेराज : शिव नगरी सोमेश्वरनाथ अरेराज में होनेवाले स्वतंत्रता सेनानी रामर्षि देव  स्मृति सम्मेलन तैयारी समिति की बैठक हुई। स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा रामर्षि देव की 121 वी जयंती  29 मार्च को अरेराज मे मनाई  जायेगी। बैठक मे सम्मेलन की तिथि मे परिवर्तन  किया गया।ईद के कारण पूर्व घोषित तिथि मे परिवर्तन कर 21 मार्च की जगह 29 मार्च निर्धारित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्मृति सम्मेलन तैयारी  बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पाण्डेय ने की । बैठक में, नगर अध्यक्ष रंटू पांडेय,पंकज शर्मा, कमल साह, दुर्बल मुखिया, उजाला कुमारी , निशा पांडे, भगवान दुबे, संजय कुमार, चंदन राय, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद यादव, देवेंद्र नाथ दुबे, लाल बाबू सिंह, शंभू पाठक, भगवान शास्त्री इत्यादि उपस्थित थे।बैठक मे  तैयारी समिति की अगली बैठक 22 फरवरी (रविवार) को निर्धारित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने किया।
22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *