8 फरवरी को होनेवाले विराट हिन्दू  सम्मेलन हेतु सघन जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा 
मोतिहारी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष पर  8 फरवरी को 12 बजे से हनुमान गढी हनुमान मंदिर प्रांगण मे भी विराट हिन्दू सम्मेलन तथा श्री राम खिंचडी का आयोजन किया गया है जिसे आर एस एस के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्री राणा प्रताप जी सहित संघ और विहिप के अनेक क्षेत्र और प्रांत स्तर के कार्यकर्ता सम्बोधित करेगे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वयंसेवको और संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओ द्वारा अलग अलग कमिटी बनाकर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी जोरो पर है पुरे ठाकूर बाडी बनायापटी पंचमनदिर धर्मसमाज क्षेत्र को भगवा झंडा से सजाया जा रहा है साथ ही लोगो को निमंत्रण पत्र के माध्यम से पंच परिवर्तन का विषय बताया जा रहा है। जिसमे पर्यावरण, स्वबोध, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष श्रो चन्द्रशेखर गुप्ता रविशंकर वर्मा श्याम सुन्दर जी केदार जी काशी जी दिलिप जी नीरज जी रमेश श्रीवास्तव  मनोज जी प्रतिक जी  वसंत जी राजन जी योगेन्द्र जी अंकित जी भरत जी अर्जुन मिश्रा अवनीश सिंह  सोनू कुमार सिंह संजय गुप्ता रतनेश सिंह इत्यादि अनेक कार्यकर्ता लगे हुए है। हर मुहल्ले बस्ती मे देर रात तक बैठके चल रही है। इस दिन हनुमान गढी के साथ साथ चांदमारी और छतौनी बौद्धि माई के पास भी हिन्दू सम्मेलन हो रहा है। जन संपर्क  अभियान  मे विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता स्वंय  भ्रमण कर रहे है।
43
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *