गया जी।शांति निकेतन एकेडमी सभी धर्मों के त्योहारों को उत्सव के रूप में छात्र-छात्राओं के बीच मनाते आयी है। सर्वधर्म सम्भाव का सिद्धांत हीं विद्यालय की मुख्य पहचान है। इसी क्रम में आज होली, दिवाली, दशहारा, जन्माष्टमी, ईद के बाद आज एकेडमी के सभी शाखाओं ए०पी० कॉलनी, अर्चना हाउस कटारी हिल रोड रौना चाकंद में क्रिसमस डे प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज दिन बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया है। विद्यालय के सभी शाखाओं को लाल और सफेद रंग के गुब्बारों तथा क्रिसमस ट्री से सजाया गया है। अस्तबल बना कर प्रभु ईशा मसीह का जन्म दृश्य प्रस्तुत किया गया है। जिसमे कक्षा नर्सरी की सृष्टि,माही , अतीफा मदर मरियम बनी, और नितयांश , मयंक, आयुष, अर्थव,अविनाश फादर बने। कक्षा जूनियर केजी और प्लेग्रुप से रक्षिता गौतमी, अकांक्षा, आदविका,रिशिका सिंह, इशानी प्रिया,कृतिका ,अराध्या, पिहु परी के वेश-भुषा में नजर आये। कक्षा प्लेग्रुप से सीनियर केजी के सारे बच्चों को सांता बनाया गया है। सभी बच्चों और शिक्षकों द्वारा जिंगल बेल साँग गाया गया और सांता के साथ डांस और मस्ती की। शिक्षकों ने बच्चों को क्रिसमस से जुड़ी कहानी सुनाई एवं यह बताया गया कि आज के ही दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। विद्यालय में सभी बच्चों को सांता ने चॉकलेट और गिफ्ट बाँटे और क्रिसमस की बधाईयाँ दी है।इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न ने बताया कि क्रिसमस शाति, प्रेम, त्याग, भाईचारा और खुशियों का पर्व है। हमें भी सांता और प्रभु ईशु की तरह सभी के जीवन में खुशियाँ बाँटनी चाहिए।
358